In Pics: कौन से हैं वो नारे जो सेना में भरती है जोश
नयी दिल्ली। हमारी सेना 24 घंटों सीमा पर पहरेदारी करती है। दुश्मनों से हम सुरक्षित रहें इसलिए हमारे जवान कठिन से कठिन परिस्थियों में सीमा पर तैनाती करते हैं। हमें अपनी सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व हैं। जरूर देखें 26 जनवरी 1952 की Black&White PICS
सेना के 23 रेजीमेंट है जो हर मौके पर देश के गर्व का अनुभव कराते हैं। हमारी सेना से दुश्मनों थर्राते हैं। आज हम आपको अपनी सेना के उन जोशीले नारे से रुबरु करवाते हैं जिसे लगाकर वो दुश्मन को ललकारती है।देखें स्लाइड...

जोश से भर जाती है सेना
राजपूताना रेजीमेंट का नारा है जो एक ताकतवर रेजीमेंट मानी जाती है उसका नारा है "राजा रामचन्द्र की जय"

जोश से भर जाती है सेना
मराठा रेजीमेंट "हर-हर महादेव" "बोलो छात्रपति शिवजी महाराज की जय" बोलकर दुश्मनों के जोश को पस्त कर देती है तो अपने जवानों में गर्मजोशी भर देती है।

जोश से भर जाती है सेना
जाट रेजीमेंट "बजरंग बली की जय" "जय बलवान जय भगवन" बोलकर अपने जवानों में जोश भर देती हैं।

नारे जिससे थर्राते हैं दुश्मन
गोरखा रेजीमेंट का नारा है "जय महा काली आयो गुरखाली" और "कायरता से मरना अच्छा"।

नारे जिससे थर्राते हैं दुश्मन
पंजाब रेजीमेंट के जवान "जो बोले सो निहाल सशरियाकल" बोलकर खुद में दुश्मनों के दो-दो हाथ करने के लिए जोश का संचार करते हैं।

जोश से भर जाती है सेना
डोगरा रेजीमेंट का नारा है "ज्वाला माता की जय"। इसे बोलकर वो दुश्मनों पर टूट पड़ते हैं।

जोश से भर जाती है सेना
कुमाऊ रेजीमेंट का नारा "कलिका माता की जय"। इस नारे को लगाते हुए वो दुश्मनों पर टूट पड़ते हैं।

जोश से भर जाती है सेना
मद्रास रेजीमेंट "वीर मद्रासी आदि कोल्लू आदि कोल्लू " बोलकर अपने जवानों में जोश का संचार करती हैं।

जोश से भर जाती है सेना
महर रेजीमेंट का नारा है "बोलो भारत माता की जय"।इस नारे की हुंकार भरते हुए जवान दुश्मनों पर टूट पड़ते हैं।

जोश से भर जाती है सेना
पैराशूट रेजीमेंट का नारा है "सर्वदा शक्तिशाली"। ये रेजिमेंट अपने इस नारे के साथ दुश्मनों के छक्के छुड़ा देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications