लिव-इन में रह रही युवती पहुंची थाने, कहा- ब्वॉयफ्रेंड करता है शक, ब्रेकअप करा दो
गाजियाबाद। करीब 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेक-अप के लिए थाने में गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उस पर बहुत शक करता है, साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता है। ऐसी स्थिति में अब उसका अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहना संभव नहीं है। इतना ही नहीं युवती ने पुलिस अधिकारियों के सामने आरोप लगाया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड के पास उन दोनों की कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो हैं। महिला ने पुलिस से उन तस्वीरों और वीडियो को डिलीट करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

6 महीने से लिव-इन में रह रहे हैं ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड
पूरा मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है। बताया जा रहा है कि युवती लक्ष्मीनगर की रहने वाली है और नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है। इसी कंपनी में एक अधिकारी से इस युवती की दोस्ती हुई, फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब 6 महीने पहले ही वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ इंदिरापुरम में स्थित एक फ्लैट में लिव-इन में रहने लगे। युवती ने बताया कि शुरू में सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे उसके ब्वॉयफ्रेंड का व्यवहार बदलने लगा और वो उस पर शक करने लगा। उसके इस रवैये से परेशान होकर युवती थाने पहुंची और पुलिस के सामने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेक-अप का गुहार लगाई।

'ब्वॉयफ्रेंड के पास उन दोनों की कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो हैं'
शुक्रवार को युवती अपने थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के शक करने के व्यवहार से बेहद परेशान है। वो बिना वजह लड़ाई करता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करता है। उसकी इन आदतों की वजह से उसका बुरा हाल हो गया है और वो अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। महिला ने बताया कि वो पिछले तीन से अपने ब्वॉयफ्रेंड के पास नहीं गई है और वहां जाना भी नहीं चाहती है। हालांकि पुलिस अधिकारियों से महिला ने कहा कि उसका कुछ जरूरी सामान और अहम दस्तावेज जो उसके ब्वॉयफ्रेंड के पास रह गए हैं, वो उन्हें वापस पाना चाहती है।

ब्वॉयफ्रेंड शक करने से परेशान युवती पहुंची थाने
इतना ही नहीं युवती ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी शख्स के मोबाइल में उन दोनों के निजी पलों की तस्वीरें और वीडियो भी हैं। युवती ने पुलिस से उन वीडियो और तस्वीरों को डिलीट करने की मांग की है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी शख्स रोजाना उसे फोन करके परेशान करता है। फिलहाल युवती की तहरीर पर इंदिरापुरम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक से पुलिस ने पूछताछ की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications