कोरोना: दिल्ली में राहत की खबर, 40 घंटे में कोई पॉजिटिव केस नहीं आया
नई दिल्ली। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार में लगभग पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। अबतक देश में 536 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कि दिल्ली से एक राहत की खबर है। राजधानी दिल्ली में 40 घंटों में दिल्ली में कोरोना से कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इसके साथ ही 7 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी जा चुके हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को बताया कि, पिछले 40 घंटों में दिल्ली में COVID19 से कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। किसी का टेस्ट पॉजिटिव नहीं है। 30 मरीजों में से कुछ मरीज घर चले गए हैं। अभी केवल 23 मरीज अभी भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में कमी आई है। ये अच्छी खबर है, लेकिन हमें अभी खुश नहीं होना चाहिए। लड़ाई अभी लंबी है। मरीजों की संख्या में कभी इजाफा हो सकता है। हमें अलर्ट रहना होगा।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कंस्ट्रक्शन के काम लगे मजदूरों को आर्थिक साहयता देने का भी ऐलान किया। दिल्ली सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को 5,000 रुपये दिए जा रहे हैं क्योंकि कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में कोरोना अभी स्टेज 2 पर है।भगवान से दुआ है कि ये स्टेज 3 पर न पहुंचे लेकिन ऐसा होता है तो हमारी तैयारियों में कमी नहीं रहनी चाहिए।डॉ सरीन की अध्यक्षता में गठित 5 डॉक्टरों की टीम मुझे 24 घंटों में रिपोर्ट देगी की हमें स्टेज 3 के लिए तैयार रहने के लिए कौन से कदम उठाने चाहिए। इटली और बाकी देशों में जो हुआ उसको देखते हुए हमें पहले से ही तैयार रहना होगा।
दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। इससे स्थिति लगभग कर्फ्यू जैसी पैदा हो गई है। इसमें उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी है जो बेघर हैं और पैसे मांग कर अपना गुजारा करते हैं। इन लोगों की मदद का ऐलान करते हुए दिल्ली सरकार ने 220 नाइट शेल्टर में भोजन परोसना शुरू कर दिया है। लंच के साथ रात को डिनर की व्यवस्था भी दिल्ली सरकार की तरफ से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications