सुप्रीम कोर्ट ने पूछा...BCCI, IPL और फ्रेंचाइजी एक ही हाथ में कैसे?
स्पॉट फिक्सिंग मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष पद पर बने रहने पर सवाल उठाये। कोर्ट ने कहा कि खेल के उत्थान पर बीसीसीआई को सोचना चाहिए न कि किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोचना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आप खेल को बर्बाद कर रहे हैं। कोर्ट ने सख्त लहजे में टिप्पणी करते हुए कहा कि बीसीसीआई का अध्यक्ष टीम का मालिक है तो क्या वह खुद को फायदा नहीं पहुंचाएगा।

कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई के सदस्य टीमों के मालिक भी हैं। कोर्ट ने श्रीनिवासन के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि बीसीसीआई आपसी फायदे की संस्था बन गयी है । वहीं कोर्ट ने कहा कि अगर बीसीसीआई के अधिकारी ही भ्रष्टाचार में शामिल होंगे तो आप क्या करेंग। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पर तीखी टिप्पणी की कोर्ट ने कहा कि बीसीसीआई ही आईपीएल की देखरेख करती है। श्रीनिवासन इंडिया सीमेंट के मालिक है जो कि चेन्नई सुपर किंग्स का मालिकाना हक रखने वाली की ही एक कंपनी है। ऐसे में उन्हें बीसीसीआई का अध्यक्ष दुबारा कैसे बना दिया गया।
वहीं बीसीसीआई ने श्रीनिवासन का कोर्ट में बचाव करते हुए कहा कि श्रीनिवासन के ऊपर कोई भी आरोप नहीं है ना ही उनके खिलाफ कोई सबूत है। वहीं बीसीसीआई ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट पर कार्यवाही करेगी।साथ ही आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमें भी दर्ज कराये जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications