शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट..नीतीश को दोस्त और राहुल को स्टार बताया

पटना। आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली है लेकिन इस शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी के कद्दावर नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट करके बिहार समेत केन्द्र में एक भूचाल उत्पन्न कर दिया है।

अपने बेबाक बयानों के चक्कर में इन दिनों समाचार चैनलों में छाये शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि वो आज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाये क्योंकि वो अपने परिवार संग जगन्नाथ पुरी में हैं।

उन्होंने ट्वीट के जरिये बिहार में महागठबंधन की जीत को उन्होंने प्रजातंत्र की जीत बताया। उन्होंने नीतीश-लालू को नई सरकार बनाने के लिए बधाई और कांग्रेस की जर्बदस्त वापसी के लिए राहुल गांधी को उभरता हुआ स्टार कहा।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि - मैं शपथ ग्रहण समारोह को मिस करूंगा, लेकिन मैं लालू और नीतीशजी का शुभचिंतक, प्रशंसक और दोस्त बना रहूंगा। जो दोस्त होते हैं वह हमेशा दोस्त रहते हैं।


शत्रुघ्न सिन्हा ने एक और ट्वीट में बीजेपी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि - मैं केंद्र सरकार की प्रशंसा करता हूं कि समारोह में वेंकैया नायडू और कई छोटे नेता शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+