'चाय पे चर्चा' कर अपराध कम करेगी बिहार पुलिस
नीतीश के सुशासन राज्य में चाय पे चर्चा कर पुलिस अपराध को करेगी कम। कहा चाय से बेहतर बनेंगे पुलिस जनता के संबंध।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में सुशासन की बातें करते हैं। वो दावा करते हैं कि बिहार में अपराध कम हुए हैं, लेकिन बिहार पुलिस अपराध को कम करने के लिए अलग ही प्लान तैयार कर रही है। बिहार के मुंगेर जिले में अपराध को कम करने के लिए पुलिस ने अनोखा प्लान तैयार किया है। पुलिस अब 'चाय पे चर्चा' करने की प्लानिंग कर रही है, ताकि अपराध को कम किया जा सके।

इस चाय पे चर्चा के दौरान जिले के लोग अपराध से जुड़ी सूचना गश्ती दल के साथ साझा करेंगे। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने अपराध और कुख्यात अपराधियों से निपटने के लिए चाय पे चर्चा का सुझाव दिया है। इस योजना के मुताबिक जिले के हर इलाके में अलग-अलग दिन चर्चा होगी।
लोग अपने इलाके के गश्ती पुलिस टीम को चाय पर चर्चा करते हुए समस्या बताएंगे। इस दौरान गश्ती टीम को लोगों के हस्ताक्षर भी लेने होंगे, जो की ये सूबत होगा कि उन्होंने चाय पे चर्चा की है।
इससे यहां लोगों को अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचाने में आसानी होगी। वहीं पुलिस और आम जनता के बीच संबंध बेहतर होगे, जो अपराध को कम करने में कारगर साबित होगा। आपको बता दें बिहार का मुंगेर जिला अवैध हथियारों की तस्करी और निर्माण के लिए जाना जाता है।









Click it and Unblock the Notifications