सावधान! मोबाइल ने कराया पति-पत्नी में तलाक
गोपालगंज। जब रिश्तों में दरार आती है तो बड़ी से बड़ी व छोटी से छोटी वज़हें भी फूल में कांटे की तरह चुभतीं हैं। फरीदा खातून नाम की महिला को उसके पति तब तलाक दे दिया जब वो अपने पति की कॉल रिसीव नहीं कर पाई।

इस अजीब मामलें में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी स्थिति को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना बिहार के गोपालगंज जिले के चौरावा गांव की है।
बताया गया कि चौरावा गांव की रहने वाली फरीदा खातून का निकाह सन्नाउल्लाह के साथ बीते साल ही हुआ था। निकाह के बाद फरीदा पति के साथ ससुराल में रहने लगी थी पर दो महीने बाद ही पति को रोजगार की तलाश में हैदराबाद जाना पड़ गया व दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।
पढ़ें- मोदी विरोधियों के लिए यह लेख
कुछ दिन पहले ही फरीदा मायके चली गई थी और उसे किसी शादी में शामिल होना था। जब फरीदा निकाह के कार्यक्रम में व्यस्त थी तो उसी वक्त फरीदा के पति ने उससे संपर्क करने की खूब कोशिश की।
फरीदा उस वक्त तो कॉल रिसीव नहीं कर पाई लेकिन बाद में उसने पति को फोन किया व अपनी वजह बताई। उसके फोन करने पर पति ने भी कॉल रिसीव नहीं की और कुछ दिनों बाद ही पति ने फरीदा को तलाक थमा दिया। हालांकि मामले को सुलझाने के लिए की गईं तमाम कोशिशें भी बेनतीजा साबित हुईं।












Click it and Unblock the Notifications