नालंदा विश्वविद्यालय में एडमिशन शुरु, सितंबर से चलेगी पाठशाला

नामांकन के लिए 40 देशों के करीब एक हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया है। एक दौर में बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय पूरी दुनिया के शिक्षा और ज्ञान का केंद्र था। पांचवीं सदी में एशिया के विभिन्न इलाकों के छात्र इस विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए आते थे परंतु बाद में हमलावरों ने इसे नष्ट कर दिया।
पढ़ें- कोसी का तांडव
अब 21वीं सदी में एक बार फिर इस प्राचीन अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय को जीवित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ़ गोपा सबरवाल ने बताया कि शुरुआती शैक्षणिक सत्र एक सितंबर से प्रारंभ हो जएगा। दो विषयों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
स्कूल ऑफ हिस्टोरिकल स्टडीज और स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट स्टडीज विषयों के स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए भारत के ही नहीं, बल्कि अमेरिका, जापान, रूस, इंग्लैंड, श्रीलंका समेत अनेक देशों के 1000 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन दिया है। अब तक इन दोनों विषयों में छह अध्यापकों की बहाली हो चुकी है। प्रारंभ में इन दोनों विषयों में 20-20 छात्रों का नामांकन किया जाना है।
नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की परिकल्पना तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने की थी। डॉ. कलाम उस समय जब जिले में एक रेल कोच कारखाने के शिलान्यास के मौके पर आए थे, तब उन्होंने तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार से नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित करने की चर्चा की थी। इसके बाद से ही तैयारियां शुरु हुईं व अब शुभ घड़ी आ गई है कि इतिहास के इस कण को वर्तमान में अपनाया जाए।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications