बेंगलुरू में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी अब कर रहे हैं छोटा भाषण, उनके पास बोलने को कुछ नहीं

बेंगलुरू में कर्नाटक सरकार के उपलब्धि कार्यक्रम में शिरकत के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

बेंगलुरू। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपना भाषण छोटा कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि कांग्रेस की वजह से महाराष्ट्र और यूपी में किसानों की कर्जमाफी के लिए बीजेपी बाध्य है।

'PM मोदी अब छोटा भाषण कर रहे, उनके पास बोलने को कुछ नहीं'

पीएम मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

बेंगलुरू में कर्नाटक सरकार के उपलब्धि कार्यक्रम में शिरकत के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए लाल किला गईं थीं, उन्होंने बाद में बताया कि भाषण बहुत छोटा था। प्रधानमंत्री मोदी लगातार अपना भाषण छोटा कर रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi make two time faux at Launch of Indira Canteen in Bangalore । वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के दबाव की वजह से महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार किसानों की कर्जमाफी के लिए बाध्य हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं की। 8 साल में बेरोजगारी की दर उच्चतम स्तर पर है। हालांकि उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। राहुल गांधी ने कहा कि गोरखपुर में बच्चों की मौत उनके हेल्थकेयर पॉलिसी की वजह हुई, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनकी सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर बजट में कटौती की और इस वजह से अस्पताल बच्चों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं खरीद सके।

    चीन और भारत के बीच गतिरोध के मुद्दे पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति कुछ समय पहले भारत के दौरे पर आए थे। उस समय प्रधानमंत्री मोदी उनसे गले मिल रहे थे। अब चीन के हजारों सैनिक हमारे क्षेत्र में प्रवेश कर गए। राहुल गांधी ने कहा कि हम 10 साल से जम्मू-कश्मीर में शांति लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने सारी कोशिशों को एक महीने में ही खत्म कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब रूस ने पाकिस्तान को हथियार बेंचा है। 3 साल में मोदी सरकार ने भारत के मित्र राष्ट्रों से दोस्ताना रिश्ते खत्म करने की कोशिश की। चीन और पाकिस्तान के अलावा सभी पड़ोसी राष्ट्र हमारे साथ थे लेकिन अब उनके रूख में भी बदलाव नजर आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+