राखी सावंत ने किया खुलासा, ऑडिशन में डायरेक्टर-प्रड्यूसर पूछते थे ऐसे सवाल
मुंबई। बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। 41 साल की राखी आजकल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। अब उन्होंने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में डायरेक्टर और प्रड्यूसर उन्हें गलत इरादों से साथ फोन करते थे।

इस दौरान राखी ने अपने संघर्ष के बारे में बात की और अपना असली नाम भी बताया।

तब नाम नीरू भेदा था
राखी ने बताया कि उनका नाम तब नीरू भेदा था। राखी कहती हैं, 'मैं यहां घर के लिए आई थी, मैंने सब अपने दम पर किया है। तब मेरा नाम नीरू भेदा था। जब भी मैं ऑडिशन के लिए जाती थी, तो डायरेक्टर और प्रड्यूसर मुझे कहते थे कि अपना टैलेंट दिखाओ। लेकिन मुझे नहीं पता था कि वो कौन का टैलेंट दिखाने को कह रहे हैं।'

'वो दरवाजा बंद कर लेते थे'
राखी कहती हैं, 'मैं तस्वीरें लेकर जाती थी, तब वो दरवाजा बंद कर लेते थे। तब मैं किसी तरह वहां से निकलती थी।' राखी ने एक सामाचार वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया है कि उनकी मां अस्पताल में काम करती थी, और उन्होंने गरीबी देखी है। अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए राखी ने बताया कि, 'मेरी मां अस्पताल में आया थीं और वहां कचरा-पट्टी उठाती थीं। हमारे यहां खाने की परेशानी थी, हम छोड़ा हुआ खाना ढूंढकर खाते थे।'

घर से भागकर आई थीं राखी
राखी ने ये भी बताया कि वो फिल्मी दुनिया के लिए घर से भागकर आई थीं। वो कहती हैं कि उन्होंने जो कुछ भी किया है वो अपने दम पर किया है। फिलहाल राखी का कहना है कि वह एक एनआरआई के साथ शादी कर चुकी हैं। हालांकि उनके पति अभी तक दुनिया के सामने नहीं आए हैं। लेकिन राखी रोजमर्रा के अपने बयानों से सुर्खियों में बनी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications