असम में कोरोना वैक्सीनेशन ने बनाया रिकॉर्ड, दूसरी डोज लेने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ के पार
नई दिल्ली, 16 नवंबर। असम में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार 22 नवंबर से एक मेगा कैंपेन शुरू करने वाली है, जिसका उद्देश्य यही होगा कि राज्य में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके, लेकिन इस अभियान के शुरू होने से पहले ही असम में कोरोना वैक्सीनेशन कैंपेन रिकॉर्ड कायम कर चुका है। दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को ट्वीट कर ये बताया कि असम में आज वैक्सीन की दूसरी डोज का आंकड़ा 1 करोड़ को पार कर गया।

Recommended Video
95 फीसदी आबादी को लगी सिंगल डोज
मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा है, "हमने टीकाकरण अभियान में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। हमने आज वैक्सीन की दूसरी डोज का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंचा दिया है। राज्य में अब दूसरी डोज लेने वाले करीब 50 फीसदी लोग वैक्सीनेट हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 3.05 करोड़ को पार कर गया है। वहीं 95 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।
22 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान
आपको बता दें कि असम में 22 नवंबर से एक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होना है, जो 29 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट करना होगा। इस मेगा वैक्सीनेशन अभियान में सभी मंत्री, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंता ने कहा कि यह मेगा अभियान चुनाव की तरह होगा, जैसे सभी पोलिंग बूथ पर एक सरकारी अधिकारी या सरकारी कर्मचारी को तैनात किया जाता है।
इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव और सभी मंत्री अपने निर्धारित पोलिंग बूथ के लिए जिम्मेदार होंगे। वे पोलिंग बूथ के तहत आने वाले एक-एक घर में जाकर वैक्सीन ले चुके और बचे हुए लोगों का डेटा इकट्ठा करेंगे। अभी तक, राज्य स्वास्थ्य विभाग पूरे राज्य में वैक्सीनेशन अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications