अबकी बार, 400 पे हार! वनइंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कैसे हारेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का नारा दे रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के इस नारे पर तीखा पलटवार किया है।

वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 400 पार जैसी कोई चीज नहीं है, इस बार ये लोग 400 से अधिक सीटें हारने जा रहे हैं। देश की जनता इन लोगों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

akhilesh yadav

इसके साथ ही कन्नौज को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज की सुगंध इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। कन्नौज की जनता नकारात्मक राजनीति करने वालों का सफाया करेगी।

83 फीसदी लोगों के पास रोजगार नहीं
अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने नौकरी दी नहीं, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई का इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं है। आज 1 मई है, आज मजदूर दिवस मनाया जाता है, अंतरराष्ट्रीय संगठन ने कहा है कि 83 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। मई में जनता फैसला कर लेगी कि भाजपा गई।

वैक्सीन की सप्लाई करने वालों से लिया चंदा
कोरोना वैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि 80 फीसदी आबादी को यह वैक्सीन लगी है। भाजपा आपदा में अवसर ढूंढ रही थी। बाद में पता चला कि उन कंपनियों से भी भाजपा ने चंदा वसूल लिया है, जिन वैक्सीन कंपनियों ने सरकार को सप्लाई की थी।

वैक्सीन लगवाने वाले नहीं देंगे भाजपा को वोट
अखिलेश ने कहा कि सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिन लोगों के पास वैक्सीन के सर्टिफिकेट हैं, उसे देखकर उनपर क्या गुजर रही होगी। ये सर्टिफिकेट देखकर ये लोग भाजपा को एक भी वोट नहीं देंगे।

खत्म हो अग्निवीर
अग्निवीर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इसमे बदलाव नहीं बल्कि इसे खत्म करना चाहिए। अगर देश की रक्षा करना चाहते हैं, चीन जैसे देश के सामने आपको अगर फौज चाहिए तो अग्निवीर जैसी व्यवस्था को विपक्ष और सपा कभी स्वीकार नहीं कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+