राहतभरी खबर: 45 जिलों में पिछले 14 दिनों में सामने नहीं आया कोरोना का एक भी केस

देश में जारी लॉकडाउन-2 के बीच एक बेहद राहतभरी खबर सामने आई है...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 14378 हो गई है। लव अग्रवाल ने बताया कि इनमें से 4291 यानी 29.8 फीसदी केस निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन मरकज के चलते एक सिंगल सोर्स के जरिए 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा। हालांकि इस दौरान लव अग्रवाल ने कोरोना वायरस को लेकर एक राहत भरी खबर भी दी।

Recommended Video

    Coronavirus : राहत की खबर, 23 States के 47 Districts में 14 Days से No Corona Case | वनइंडिया हिंदी
    23 राज्यों के 47 जिलों में पॉजिटिव ट्रेंड

    23 राज्यों के 47 जिलों में पॉजिटिव ट्रेंड

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लव अग्रवाल ने बताया, 'कोरोना वायरस को लेकर 23 राज्यों के 47 जिलों में एक पॉजिटिव ट्रेंड नोट किया गया है। पुडुचेरी के माहे और कर्नाटक के कोडागू में पिछले 28 दिनों के दौरान एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इनके अलावा दूसरे 45 जिलों में पिछले 14 दिनों के दौरान कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।'

    पिछले 24 घंटों में 991 नए मामले

    पिछले 24 घंटों में 991 नए मामले

    लव अग्रवाल ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 1992 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल मिलाकर ठीक हुए मरीजों का प्रतिशत करीब 13.85 है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के कुल 991 मामले सामने आए हैं और केस बढ़कर 14378 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 43 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण अभी तक 480 लोगों की जान जा चुकी है।

    निजामुद्दीन मरकज से बढ़े 29.8 फीसदी केस

    निजामुद्दीन मरकज से बढ़े 29.8 फीसदी केस

    निजामुद्दीन मरकज के कारण बढ़े कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में जानकारी देते हुए लव अग्रवाल ने बताया, 'मरकज के कारण कोरोना वायरस के 29.8 फीसदी केस बढ़े हैं। तमिलनाडु में 84 फीसदी, दिल्ली में 63 फीसदी, तेलंगाना में 79 फीसदी, यूपी में 59 फीसदी और आंध्र प्रदेश में 61 फीसदी केस ऐसे हैं, जो निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हुए हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+