राहुल की अगुवाई वाली कांग्रेस को इन 18 राज्यों में नहीं मिली एक भी सीट
नई दिल्ली- कुल सीटों के हिसाब से तो 17वीं लोकसभा के नतीजे कांग्रेस के लिए 14वीं लोकसभा से बेहतर रहे हैं। लेकिन, ये भी सच्चाई है कि दक्षिण के कुछ राज्यों ने अगर उसकी हिफाजत नहीं की होती, तो इस बार सही में चुनाव नतीजे 'कांग्रेस मुक्त' नजर आते। बहरहाल, कांग्रेस पिछली बार की 44 सीटों से 8 सीटें बढ़कर 52 सीटों तक पहुंच पाई है। लेकिन, अगर लोकसभा में 10% वाले नियम के मुताबिक सोचें, तो इस बार भी उसे मुख्य विपक्षी पार्टी का और उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिल पाएगा। आइए, अब देखते हैं कि किन-किन राज्यों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लीडरशिप वाली कांग्रेस का परफॉर्मेंस जीरो (Zero) रहा है।

18 राज्यों में पड़ी बड़ी मार
कांग्रेस को जिन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी सीट नहीं मिली है, वो ये हैं:-
1. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)- 25
2.अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)- 1
3. चंडीगढ़ (Chandigarh)-1
4. दादरा और नगर हवेली (Dadra and Nagar Haveli)- 1
5. दमन एवं द्वीव (Daman and Diu)- 1
6. हरियाणा (Haryana)-10
7. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)-4
8. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir)-6
9. लक्षद्वीप (Lakshadweep)- 1
10. राजस्थान (Rajasthan)-25
11. मणिपुर (Manipur)- 2
12. मिजोरम (Mizoram)- 1
13. नगालैंड (Nagaland)- 1
14. दिल्ली (Delhi)-7
15. सिक्किम (Sikkim)- 1
16. त्रिपुरा (Tripura)-2
17. उत्तरखंड (Uttarakhand)-5
18. गुजरात (Gujarat)- 26

यहां भी सफाया होते-होते बचा
18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई लेकिन, ऐसे भी 7 बड़े राज्य हैं, जिनमें से 6 में उसे सिर्फ 1 सीट से संतोष करना पड़ा और एक राज्य में उसे 2 सीटें मिल पाई हैं। मसलन, मध्य प्रदेश (29), महाराष्ट्र (48), बिहार (40), उत्तर प्रदेश (80) कर्नाटक (28) और ओडिशा (21) में उसे 1-1 सीटें मिली हैं, जबकि पश्चिम बंगाल (42) में उसे 2 सीटें मिली हैं।

इन राज्यों ने 44 से भी नीचे गिरने से बचा लिया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल (Rahul Gandhi) पर पिछली बार ये आरोप लगे थे कि वो सबसे पुरानी पार्टी को 44 सीटों तक ले आए, जिसके चलते उसे मुख्य विपक्षी दल का दर्जा नहीं मिल सका। इस लिहाज से उन्होंने पांच साल की मेहनत के बाद पार्टी के खाते में 8 और सीटें जोड़कर उसे 52 तक पहुंचा दिया है। राहुल को यह सफलता दिलाई है, केरल (20) की 15, तमिलनाडु (39) की 8 और पंजाब (13) की उन 8 सीटों ने जो इस बार यहां कांग्रेस ने जीती हैं।












Click it and Unblock the Notifications