बजट में मौजूद इन खास बातों पर ध्यान दिया आपने
नई दिल्ली। सोमवार को वर्ष 2016-2017 का बजट पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली अगले एक वर्षों तक सरकार की ओर से देश पर होने वाले व्यय का लेखा-जोखा पेश कर दिया। वित्त मंत्री के इस बजट को विशेषज्ञ किसानों और गरीबों का बजट कह रहे हैं।

बजट में मौजूद कुछ खास प्वाइंट्स
वित्त मंत्री ने इस बजट में कई ऐसी बातों का जिक्र किया है जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है। एक नजर डालिए बजट में मौजूद कुछ खास प्वाइंट्स पर जिनका जिक्र वित्त मंत्री ने खासतौर पर किया है।
डिफेंस बजट और अरुण जेटली की गुगली
- वित्त वर्ष 2017 के लिए 3.5 प्रतिशत वित्तीय घाटे का लक्ष्य।
- कृषि, किसानों के कल्याण और सिंचाई के लिए 47,912 करोड़ रुपए, जो पिछले वर्ष से दो गुना ज्यादा है।
- स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति परिवार एक लाख रुपए तक का कवर।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए 30,000 हजार रुपए का अतिरिक्त टॉप अप पैकेज।
- एक करोड़ 50 लाख बीपीएल परिवारों की महिला सदस्यों के नाम से रसोई गैस कनेक्शन।
- पांच करोड़ घरों को इसके दायरे में लाने के लिए यह योजना और दो वर्ष तक जारी रहेगी।
- बुनियादी ढांचे पर सार्वजनिक खर्च में 2.21 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।
- यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में 22.5 प्रतिशत अधिक है।
- उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 1,000 करोड़ रुपए।
- उच्च शिक्षा वित्तपोषण प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।
- 10 सार्वजनिक एवं 10 निजी संस्थाओं को समर्थ बनाया जाएगा।
- नए कर्मचारियों के पहले तीन वर्ष में पीएफ में 8.33 प्रतिशत का दान सरकार की ओर से।
- इसके लिए बजट में 1000 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई।
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए सर्वशिक्षा अभियान के तहत बड़ा आवंटन।
- पीएसयू बैंकों में 25,000 करोड़ रुपए की राशि के पुनर्पूंजीकरण का आवंटन।












Click it and Unblock the Notifications