स्वाइन फ्लू के लिए रामबाण है गिलोय और तुलसी
नई दिल्ली। स्वाइन फ्लू से घबराये लोग अब होमियोपैथिक और आयुर्वेद की शरण में जा रहे हैं। दोनों ही जगह तुलसी और गिलोय की पत्तियों को इस रोग से लड़ने के लिए रामबाण बताया गया है। गिलोय और तुलसी दोनों की पत्तियां लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती हैं।

इसलिए डॉक्टरों का कहना है लोगों को इन दिनों ज्यादा से ज्यादा इसका सेवन करना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक स्वाइन फ्लू और बदलते मौसम में होने वाले रोग कास, भवास, जुकाम आदि से बचने के लिए तुलसी और गिलोय का प्रयोग बहुत अधिक प्रभावी और लाभकारी है। लोगों को इन दिनों हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। अगर वो चाय पीते हैं तो उसमें अदरक और तुलसी जरूर डालें और साथ ही खाने में भी इनका प्रयोग करें।
जानिए स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव...
इसके अलावा उनका कहना है कि लोगों को प्रतिदिन सैर और व्यायाम भी करना चाहिए। शरीर को एक नियमित दिन-चर्या के तहत अगर रखेंगे तो स्वाइन फ्लू जैसे घातक बीमारियां लोगों को तंग नहीं करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications