ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज को धमकी भरा खत, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली, 07 जून। उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मामले की सुनावाई करने वाले जज को धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के कहा है कि एसीजेएम रवि कुमार दिवाकर को एक रजिस्टर्ड डाक से आए पत्र के जरिए से धमकी दी गई है।

मंगलवार दोपहर एसीजेएम रवि कुमार दिवाकर को एक पंजीकृत डाक से धमकी भरा पत्र मिला। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने उनकी सुरक्षा कड़ी करते हुए मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच डीसीपी वरुण जांच कर रहे हैं। एसीजेएम रवि कुमार दिवाकर की सुरक्षा में कुल 10 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications