Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IMF On India Growth: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर जताया भरोसा, FY26 में 7.3% की रफ्तार

IMF On India Growth: आईएमएफ के ताजा अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। यह अनुमान पहले की तुलना में 0.7 प्रतिशत अंक अधिक है। इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्विक स्तर पर मजबूत होने का संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और कमजोर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार माहौल के बावजूद भारत की आर्थिक रफ्तार मजबूत है।

IMF का कहना है कि भारत की यह तेज वृद्धि वैश्विक औसत और विकसित अर्थव्यवस्थाओं से कहीं आगे है। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था 2025 और 2026 में लगभग 3.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, वहीं भारत इस दौड़ में स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है।

IMF On India Growth

IMF India Growth: दुनिया देखेगी भारत का दम

- आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2025 में आर्थिक वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। 2026 और 2027 में यह थोड़ी धीमी होकर 6.4 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।

- हालांकि, इसे मॉडरेशन कहा जा रहा है, लेकिन फिर भी यह दर दुनिया की अधिकांश बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से अधिक है।

IMF On India Growth:अमेरिका-चीन से ज्यादा भारत की रफ्तार

आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से तुलना करें तो तस्वीर और साफ हो जाती है। 2026 में अमेरिका की वृद्धि दर 2.4 प्रतिशत, चीन की 4.5 प्रतिशत और यूरो क्षेत्र की मात्र 1.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ऐसे में भारत न सिर्फ उभरती बल्कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भी सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

कैलेंडर वर्ष के आधार पर भी आईएमएफ ने भारत की स्थिति को मजबूत बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। ये आंकड़े वित्तीय वर्ष के अनुमानों से थोड़े अलग जरूर हैं, लेकिन रुझान साफ तौर पर भारत के पक्ष में जाता दिख रहा है।

IMF ने गिनाए भारत की तरक्की के कई कारण

- IMF ने भारत की बेहतर आर्थिक स्थिति के पीछे कई अहम कारण गिनाए हैं। इनमें घरेलू मांग का विस्तार, सरकार की ओर से पूंजीगत व्यय (Capital Spending) में लगातार बढ़ोतरी और निजी निवेश में धीरे-धीरे हो रहा सुधार प्रमुख हैं।

- इसके अलावा बुनियादी ढांचे पर सरकार का फोकस और मैन्युफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर में स्थिरता भी भारत की ग्रोथ को सपोर्ट कर रही है। आईएमएफ ने यह भी संकेत दिया है कि जैसे-जैसे अस्थायी समर्थन खत्म होंगे।

- भारत की विकास दर में थोड़ी नरमी आ सकती है, लेकिन इसके बावजूद भारत 2027 तक दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा।

- आईएमएफ की यह रिपोर्ट भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है और यह बताती है कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारत अपनी विकास गाथा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+