Weather Update: यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, गर्मी से राहत, IMD बोला- ओलावृष्टि की भी आशंका
IMD Weather Update: यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की खबर है। अप्रैल के आखिरी दिन बारिश की फुहार से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में heavy rainfall और hailstorm की आशंका है।

Weather Update: गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार को अच्छी बारिश से काफी राहत मिली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हुई है। बारिश से सराबोर जनता को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन IMD के पूर्वानुमान थोड़े चिंताजनक भी हैं।
रविवार की बारिश के बाद मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्व-भारत और उत्तर-पूर्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।
भोपाल में गर्मी नहीं सीधे बारिश का मौसम आ गया. झमाझम बारिश #Bhopal #MadhyaPradesh #India #rain pic.twitter.com/w5xKo1nW3B
— Yash Gawhade (@yash_gawhade) April 30, 2023
मौसम विभाग ने बताया, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम के नवीनतम पूर्वानुमानों से अवगत रहने की सलाह दी जाती है।
#WATCH | Bihar: Patna receives rainfall and hailstorm, bringing some respite from the heat. pic.twitter.com/kTjwsT9f46
— ANI (@ANI) April 30, 2023
मौसम विभाग ने आगाह किया है कि उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत के अलग-थलग क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग की चेतावनी आने वाले मानसून के मौसम के मद्देनजर अहम है।












Click it and Unblock the Notifications