Weather Forecast: तटीय इलाकों नहीं थम रहा बारिश का दौर, उत्तर में मानसून एक्टिव, 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
गुजरात में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अपने ताजा अपेडट में आईएडी ने एक बार गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमना जताया है। इसके अलावा उत्तर के 6 राज्यों में एक बार फिर मानसून का दौर शुरू होने जा रहा है।

कहां कहां बारिश की संभावना?
Recommended Video
- यूपी के जलेसर, सादाबाद, टूंडला, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, जजऊ (यूपी) भरतपुर (राजस्थान) में हल्की गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- केरल और माहे, रायलसीमा, गुजरात, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, उत्तर और पश्चिम हरियाणा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (कभी-कभी तीव्र दौर के साथ) और छिटपुट गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कर्नाटक, शेष झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान है।
- उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है।
यहां हो रही बारिश
सोमवार की रात यानी 29 जुलाई की रात को कई जगहों बारिश हुई। जहां- जहां बारिश हुई उनमें, देहरादून, जैसलमेर, दीसा, मंगलौर के तटीय इलाके में, गुजरात क्षेत्र के दीसा और बड़ौदा, अहमदाबाद के अलावा कोंकण और गोवा में बारिश दर्ज की गई।
मध्य उत्तर गुजरात और दक्षिण गुजरात में अब तक 431 मिमी हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, औसत के मुकाबले गुजरात में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। आईएमडी के मुताबिक, सौराष्ट्र के बाद अब मध्य गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, सौराष्ट्र के बाद अब मध्य गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद जिलों में भी भारी बारिश की संभवना है।












Click it and Unblock the Notifications