IMD weather forecast: इन जगहों के तापमान में आएगी गिरावट, कुछ राज्‍यों में होगी बारिश

आईएमडी ने अगले हफ्ते के मौसम के लिए जो भविष्‍यवाणी की है उसमें कुछ राज्यों के लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी वहीं कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

weathernews

दक्षिण भारत से लेकर उत्‍तर तक बढ़ते तापमान से आम जनजीवन त्रस्‍त हो चुका है। तेज धूप और लू की थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने अगले सप्‍ताह क मौसम का पुर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार अगले पांच दिनों में पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे पूर्वी भारत के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत में अगले दो दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

इन राज्‍यों में खत्‍म हुई हीट वेव

आईएमडी की शुक्रवार की रिपार्ट के अनुसार कई दिनों तक भीषण गर्मी और हीट वेव झेलने के बाद पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गर्मी कम हुई है। गंगीय पश्चिम बंगाल से 10 दिनों के बाद, बिहार से 7 दिनों के बाद और ओडिशा से 5 दिनों के बाद हीट वेव खत्‍म हो चुकी है।

हल्‍की बारिश से उत्‍तर भारत के लोगों को मिली थोड़ी राहत

इससे पहले गुरुवार को हुई हल्की बारिश ने उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हुई हल्‍की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से लोगों को कुछ राहत दी थी। हल्‍की बारिश के बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों के तापमान में थोड़‍ी गिरावट आई थी। बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बीते सप्‍ताह चल रही लू कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में हल्के तापमान अगले 4-5 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना

आईएमडी ने शुक्रवार को जो मौसम को लेकर जो भविष्‍यवाणी की है उसमें तीन दिनों के लिए पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी होगी, जिससे भीषण गर्मी की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है।


इन राज्‍यों में होगी बारिश

आईएमडी क पुर्वानुमान के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में पश्चिमी विक्षोभ, यूपी पर एक चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर एक एंटी-साइक्लोनिक परिसंचरण के कारण नमी होने की वजह से भारी वर्षा होने की संभावना है।आईएमडी ने यहां कल तक काफी हल्की और मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज के साथ बारिश और भारी बारिश की संभावना है।

बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में होगी बारिश

वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और पंजाब में गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में गरज चमक के साथ बिजली के साथ हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 22 और 23 को ओडिशा में और 24 अप्रैल 2023 को बिहार में अलग-अलग ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है । 22 अप्रैल यानी आज छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इन जगहों पर लोगों को नहीं मिलेगी तपती गर्मी से राहत

उत्तर पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मध्य भारत में आने वाले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिम भारत में भी अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- Earth Day 2023: हीट वेव, सूखा, विस्थापन और पिघलते ग्लेशियर की तस्वीरें डरावनी? WMO चीफ ने किया आगाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+