दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए बादल, बारिश के आसार, फिर बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। वैसे तो पूरे उत्तर भारत में अभी भी भीषण सर्दी का रौद्र रूप जारी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली थी लेकिन रविवार दोपहर बाद एक बार फिर से राजधानी और उसके आस-पास इलाकों में बदली और घटाएं छा गई हैं, जिससे बारिश का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है, वैसे भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही ऐलान किया था कि 6 जनवरी के बाद एक बार फिर से दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके का मिजाज बदलेगा और शीतलहर और गलन की वापसी हो सकती है।

Recommended Video

    Delhi Weather: Cold ने मारा रिवर्स गियर, फिर पड़ेगी जबरदस्त ठंड | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं...

    दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं...

    मौसम विभाग के विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव ने भी कहा था कि उत्तर भारत में 6 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ पैदा देगा। इससे उत्तर भारत समेत दिल्ली के मौसम में भी परिवर्तन आएगा। 6 जनवरी की रात से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं।

    7 और 8 जनवरी को बारिश होने की संभावना

    जिसके बाद 7 और 8 जनवरी को बारिश होने की संभावना है क्योंकि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी होगी यही नहीं 7 से 10 जनवरी के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

    जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हो सकती है बारिश

    जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हो सकती है बारिश

    मालूम हो कि स्काईमेट के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात जारी रहने की संभावना है तो वहीं आज पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

    स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना

    स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना

    यही नहीं सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कई जगहों पर जबकि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+