तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के इन राज्यों में 2 दिसंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, इस महीने 172 की मौत
तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के इन राज्यों में 2 दिसंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, इस महीने 172 की मौत
नई दिल्ली, 27 नवंबर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तमिलनाडु, केरल आंध्र प्रदेश , कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 2 दिसंबर तक मूसलाधार बारिश होगी। आईएमडी ने बारिश को लेकर इन राज्यों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। तमिलनाडु में शुक्रवार (26 नवंबर) को मूसलाधार बारिश ने कस्बों को तबाह कर दिया, गांवों को काट दिया और पांच लोगों की मौत हो गई। जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 68 हो गई। 1 नवंबर से अब तक पांच दक्षिणी राज्यों में 172 लोगों की भारी बारिश की वजह से मौत हो चुकी है। जिनमें तमिलनाडु सबसे अधिक है। इसके बाद केरल में 48, आंध्र प्रदेश में 44 और कर्नाटक में 12 लोगों की मौत हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि समुद्र तल से 1.5 किमी तक फैले कोमोरिन क्षेत्र में एक चक्रवात परिसंचरण के कारण जलप्रलय हुआ है और होने की आशंका है। यह कहते हुए कि 29 नवंबर को बंगाल की दक्षिण खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक नवंबर के बाद इस क्षेत्र में इस तरह की यह चौथी घटना होगी।
आईएमडी ने शु्क्रवार (26 नवंबर) को बाऱिश के आंकड़े जारी किए। जिसमें कहा गया है कि 1 नवंबर से 25 नवंबर के बीच दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 143.4% अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसमें कर्नाटक और केरल में सामान्य से 110 फीसदी से अधिक बारिश हुई। वहीं तमिलनाडु में उत्तर-पूर्व मानसून के मौसम के दौरान 70% अधिक वर्षा दर्ज की, जो 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी। ऐसे तमिलनाडु में आमतौर पर पश्चिमी तट पर राज्यों की तुलना में इस मौसम में कम बारिश होती है। लेकिन इस बार अधिक हुई।
Recommended Video
शु्क्रवार (26 नवंबर) की बारिश ने तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों जैसे तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, पुदुकोट्टई और नागपट्टिनम में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। थूथुकुडी में पिछले 24 घंटों में 250 मिमी की अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई। थूथुकुडी के उदनगुडी के निवासी एस गुनासीलन ने कहा, "अत्तूर रोड पर पानी कूल्हे के स्तर तक है, जिसे अब अवरुद्ध कर दिया गया है।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications