मौसम विभाग की चेतावनी अगले एक महीने तक आते रहेंगे भूकंप के झटके
नई दिल्ली। 25 अप्रैल को नेपाल सहित भारत में आये भयावह भूकंप के बाद एक बार फिर से पूरा पूर्वोत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। वहीं मौसम विभाग के महानिदेशक एल एस राठौर ने कहा कि अभी और भूकंप के झटके आ सकते हैं।
राठौर ने बताया कि भूकंप के झटको की लखनऊ में तीव्रता 6 जबकि गोरखपुर में इसकी तीव्रता 7 दर्ज की गयी है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि पिछली बार आये भयानक भूकंप का असर इस भूकंप में भी महसूस किया जा सकता है।
भूकंप के लगातार ताजा अपडेट पढ़े
मौसम विभाग ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि पिछली बार की तुलना के बराबर ही है यह भूकंप है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भूकंप के झटके आते रहेगे साथ ही यह सिलसिला महीनों तक जारी रह सकता है
वहीं पहले से ही कमजोर हो चुकी इमारतों के लिए यह भूकंप बड़ा खतरा साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में कमजोर इमारतों से काफी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार और सिक्किम के गंगटोक में सबसे तेज भकंप के झटके आए महसूस किये गये हैं।













Click it and Unblock the Notifications