IMD ALERT: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली। इस वक्त दक्षिण भारत में मॉनसून ने जीना दूभर कर दिया है, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिसने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण किसानों को फसलों का नुकसान हुआ है वहीं ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं, भारतीय मौसम विभाग ने राज्य में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि आज और कल आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय इलाके में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के पलासा और विजयनगरम के बीच भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। मौसम विभाग ने इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारी बारिश के कारण कर्नाटक भी तंग

भारी बारिश के कारण कर्नाटक भी तंग

तो वहीं भारी बारिश के कारण कर्नाटक भी तंग है, लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां, छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं, राज्य के कई प्रभावित जिलों में पानी निचले इलाकों में स्थित घरों और स्कूलों बैंकों समेत सरकारी इमारतों में घुस गया है, यही हाल तमिलनाडु और केरल का भी है।

तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही, भारी बारिश के कारण, मछुआरों को समुद्र में उद्यम न करने की सलाह दी गई है, उसका कहना है कि उत्तर-पूर्वी मॉनसून तमिलनाडु पर लगातार सक्रिय बना हुआ है और इसी की वजह से बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में भारी से मूसलाधार बारिश दर्ज हुई और आने वाले 24 घंटों मे भारी बारिश होने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+