IMD Warning: दिवाली के जश्न में खलनायिका बनी बरसात, इन राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली। इस वक्त दक्षिण भारत में भारी बारिश ने जीना दूभर कर दिया है, बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है जिसने दिवाली के जश्न को पूरी तरह से फीका कर दिया, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी रविवार रात से जमकर बारिश हुई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज भी इन राज्यों में भारी बारिश की आंशका है।

स्काईमेट ने भी दी है वार्निंग

स्काईमेट ने भी दी है वार्निंग

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान चेन्नई सहित तटीय तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि गुजरात में हल्की बारिश ओर आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन जगहों पर भी हो सकती है भारी बारिश

इन जगहों पर भी हो सकती है भारी बारिश

जबकि आज और कल में छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, बुरहानपुर, बुधनी, इंदौर, महू, सिवनी, मंडला, धार, मलाजखंड, खरगोन, नरसिंहपुर, खंडवा, होशंगाबाद, पचमढ़ी, बैतूल में बारिश की आशंका है, लगातार बादल छाए रहने से भोपाल समेत इन स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम बना हुआ है। इस वजह से दिन में भी ठंडक का अहसास होने लगा है।

विदाई से पहले मॉनसून का कोहराम

विदाई से पहले मॉनसून का कोहराम

विभाग ने इससे पहले कहा था कि विदाई से पहले मॉनसून दक्षिण भारत में एक बार फिर से कोहराम मचा सकता है, स्काई मेट ने भी लोगों को चेतावनी दी थी अगले दो-तीन दिन कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी रहने वाले हैं और तेज बारिश होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+