देश के 9 राज्यों में अगले पांच दिन होगी भारी बारिश, भूस्खलन की भी आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त मानसून सक्रिय है, भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्से काफी बेहाल हैं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले 5 दिनों में देश के 9 राज्यों में भारी बारिश होगी, मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के उत्तरी हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, सिक्किम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है।

भूस्खलन की भी आशंका
11 और 12 तारीख को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 10 और 11 तारीख को तेज बारिश हो सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय अरुणाचल प्रदेश 11 जुलाई के दौरान भारी बारिश की आशंका है और इसलिए यहां अलर्ट जारी हुआ है तो वहीं शिमला, सोलन में भूस्खलन की भी आशंका है।
हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और केरल में भारी बारिश, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।
भारी वर्षा का भी अनुमान
स्काईमेट के मुताबिकअगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

अगले कुछ घंटों में बरसेंगे बादल
जबकि अगले कुछ घंटों में महेंद्रगढ़, बावल, होडल, बरसाना, डेग, भरतपुर, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, टूंडला, फिरोजाबाद, और गंजडुंडवारा के आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications