IMD Warning: दिल्ली समेत देश के 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, जारी हुआ हाई अलर्ट
नई दिल्ली। पूरे देश में इस वक्त मानसून सक्रिय है, भारी बारिश की वजह से देश के कई हिस्से काफी बेहाल हैं, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण आज देश के कई इलाकों में घनघोर बारिश की आशंका है।
Recommended Video

दिल्ली समेत देश के 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित बाल्टिस्तान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्व और दक्षिण राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मालूम हो कि एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के उत्तरी हिस्सों, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, सिक्किम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में 5 दिनों के दौरान भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं हिमाचल में भारी बारिश के कारण भूसख्लन भी संभव है और इसी वजह से यहां चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी आ सकती है
तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आ सकती है तो वहीं आज फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, रेवाड़ी, सीकर में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है, जबकि बलांगीर, बालेश्वर,बरगढ़, बाध, भद्रक, कटक, देबागढ़, ढेंकनाल, गजपति, गंजम, जगतसिंहपुर, जाजापुर में अगले 12-18 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और केरल में भारी बारिश, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications