कोहरे के कारण 14 ट्रेनें लेट, दिल्ली-NCR में हुई बारिश, आज भी यहां बरस सकते हैं बादल

नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जा रही है, मंगलवार सुबह दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में बारिश होने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, उत्तर भारत में अभी भी कई जगह कोहरे का प्रकोप जारी है जिसके कारण इस वक्त 14 ट्रेनें लेट चल रही है, ट्रेनों के देर से दिल्ली पहुंचने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, उन्हें भयंकर ठंड में घंटों समय स्टेशन पर बिताना पड़ रहा है।

आज और कल भी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, जिसके कारण तापमान में एक बार फिर से गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा जैसे कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। जनवरी में अब तक 5 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं, यही नहीं जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

राजस्‍थान और उत्‍तर मध्‍य प्रदेश में बारिश की आशंका

IMD के मुताबिक 29 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और गरज चमके के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है, यही नहीं राजस्‍थान और उत्‍तर मध्‍य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गरज चमक और तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बदलेगा मौसम का मिजाज

बदलेगा मौसम का मिजाज

निजी एजेंसी स्‍काइमेट वेदर ने कहा है कि दिल्‍ली एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं जिसकी वजह से राष्‍ट्रीय राजधानी और इसके आस पास प्रदूषण का स्तर काफी हद तक सुधरा है और आज या कल यहां हल्की बूंदा-बादी संभव है, अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+