IMD Warning: हिमाचल प्रदेश में Orange अलर्ट, भारी बर्फबारी की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। उत्तर भारत में सर्दी का तांडव लगातार जा रही है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में आज बर्फबारी और भारी बारिश की आशंका है, जिससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट पैदा होगी और गलन बढ़ेगी, आईएमडी ने रविवार से ही यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है, हिमाचल की इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर समेत नार्थ इंडिया के कई जगहों में आज बारिश होने के आसार है।

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज शाम तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होगी, साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी, यह सब कुछ पहले पश्चिमी विक्षोप की वजह से हो रहा है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 15 से 17 जनवरी के बीच आने का अनुमान है। इसके कारण दिल्ली में 15 16 और 17 जनवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है, इस दौरान दिल्ली में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है।

17 जनवरी तक बहुत सताएगी सर्दी
विभाग के मुताबिक आज हिमाचल के शिमला, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर और लाहुल स्पीति में बर्फबारी हो सकती है, मौसम विभाग का कहना है कि ये हालात 17 जनवरी तक ऐसे ही बने रह सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के 8 स्थानों पर अभी तापमान शून्य तक पहुंच चुका है, लोगों को जानलेवा सर्दी का सामना कर पड़ रहा है।
यूपी-बिहार में जारी है सर्दी का सितम
यूपी-बिहार में भी शीतलहर जारी है, IMD ने कहा है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं, जबकि स्काईमेट के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात जारी रहने की संभावना
है।












Click it and Unblock the Notifications