IMD Warning: जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में 'हिमस्खलन' की चेतावनी, Yellow Alert जारी

Low level (Yellow Alert) avalanche warning in Jammu-Kashmir: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर ठंड की चपेट में हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में 'हिमस्खलन' के आसार बन रहे हैं, इसलिए यहां Yellow Alert जारी किया गया है। डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ, रामबन, किश्तवाड़, अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा में लोअर लेवल की 'हिमस्खलन' की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। मालूम हो कि कश्मीर में पहले ही 40 दिन का सबसे ठंडा दौर 'चिल्लेकलां' चल रहा है, ऐसे में 'हिमस्खलन' की चेतावनी ने लोगों को और परेशान कर दिया है।

कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी

कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी

आपको बता दें कि इस वक्त कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है और भयंकर ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। वैसे भी इस वक्त श्रीनगर में डल जील जम चुकी है। आपको बता दें पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड, कोहरा और शीतलहर की चपेट में है।

अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया तो वहीं दूसरी ओर अमृतसर, पटियाला और अंबाला -25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। तो वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाके में गलन बढ़ गई है और इस वजह से आज से लेकर अगले 7-8 दिनों तक मौसम की यही हाल रहने वाला है।

 कई इलाकों में माइनस के नीचे पारा पहुंच गया

कई इलाकों में माइनस के नीचे पारा पहुंच गया

यूपी के कई स्थानों का न्यूनतम तापमान कल से तीन डिग्री तक आ गया। वहीं अधिकतम 10 डिग्री तक नीचे गिर गया है। हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी जारी है, कई इलाकों में माइनस के नीचे पारा पहुंच गया है तो वहीं कश्मीर में डल झील जम चुकी है और गलन भरी ठंड से लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    New Year Celebration: IMD ने शराब पीने वालों को खास तौर से किया आगाह | वनइंडिया हिंदी
    उत्तराखंड में बारिश होने की आशंका

    उत्तराखंड में बारिश होने की आशंका

    स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे मौसम सर्द रहेगा साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और सर्दी बढ़ेगी और आज दक्षिण के कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं देश के कई राज्यों में अब लोगों को कोहरे की मार सहनी पड़ेगी और तेजी से पारा गिरने की आशंका है, जिससे गलन बढ़ेगी और उत्तराखंड में बारिश होने की आशंका है।

    क्या होता है हिमस्खलन?

    दरअसल हिमस्खलन (avalanche) किसी ढलान वाली सतह पर बहुत तेज गति से होने वाले हिम के बहाव को कहते हैं। यह आमतौर पर किसी ऊंचे क्षेत्र में उपस्थित हिमपुंज में अचानक अस्थिरता पैदा होने से आरम्भ होते हैं। शुरु होने के बाद ढलान पर नीचे जाता हुआ हिम गति पकड़ने लगता है और इसमें बर्फ़ की और भी मात्रा शामिल होने लगती है।ये काफी भयानक होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+