IMD Warning: फिर बिगड़ेगा मौसम, देश के कई शहरों में आज भारी बारिश की आशंका
फिर बिगड़ेगा मौसम
नई दिल्ली। एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है, भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है, विभाग ने कहा है कि आज बिहार , झारखंड, छत्तीसगढ़ , पश्चिम बंगाल , सिक्किम , ओडिशा ,असम,मेघालय ,अरुणांचल प्रदेश ,मणिपुर सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आज तेज बारिश होने की संभावना है।

देश के कई शहरों में आज भारी बारिश की आशंका
तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के आसार हैं जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है।

एमपी-यूपी में बिगड़ सकता है मौसम
तो वहीं मध्यप्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटो के दौरान बारिश का अनुमान है। जबलपुर, मंडला, सागर, रायपुर समेत मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित उज्जैन व इंदौर में भी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में भी मौसम आज रात से बदलने वाला है। यहां राजधानी लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, बहराइच, गोंडा, बस्ती, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, मिर्ज़ापुर, वाराणसी में अगले 12 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में भी आज छाए हैं बादल
आपको बता दें कि आज सुबह से ही हिमाचल प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं । मौसम के एक बार फिर रुख बदलने से ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिकअगले 24 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। बारिश के साथ ही कहीं ओले भी गिर सकते हैं तो कहीं आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।

यहां भी बरसेंगे बादल
जिन जगहों पर बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, वो हैं झारखंड के गोइलोरम, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, जयशोरम, तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में छिटपुट बारिश की संभावना है, तो वहीं अरुणाचल प्रदेश , हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है।
-
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications