बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से लोगों को राहत लेकिन इन राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे भारत के कई राज्यों को गुरुवार शाम बारिश की वजह से राहत मिली, कल शाम दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई, जिसकी वजह से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, आपको बता दें कि अभी तक 47 डिग्री पर झुलस रही दिल्ली में कल तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, भारतीय मौम विभाग ने आज भी देश के कई इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है।

आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने का अनुमान

आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने का अनुमान

आईएमडी ने कहा है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है और साथ ही शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही धूल भरी आंधी चलने की सभांवना है। वहीं, शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा, 31 मई और एक जून को हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं राजस्थान समेत देश के 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी आने का अनुमान है, ये राज्य दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब और केरल हैं।

इन राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

इन राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

जबकि स्काईमेट ने कहा है कि गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से दिल्ली के मौसम में परिवर्तन आया। इससे ही तेज गर्मी से राहत मिली। नमी वाली हवा दिल्ली में पहुंची और ये प्रक्रिया आज भी जारी रहेगी, स्काईमेट के मुताबिक राजस्थान में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी, तो वहीं वहीं दूसरी ओर असम समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश से कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, अकेले असम के सात जिलों में करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं तो वहीं आज कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है।

इन राज्यों में अब होगी बारिश

इन राज्यों में अब होगी बारिश

जबकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटो में यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश हो सकती है, विभाग ने कहा है कि इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा के रफ़्तार से हवा भी चल सकती है, विभाग ने कहा है कि 30 मई तक हर रोज तापमान में थोड़ी गिरावट ही दर्ज की जाएगी।

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार ,ओडिशा, राजस्थान और नार्थ ईस्ट में झमाझम बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें गिर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+