IMD Alert: अगले तीन घंटे इन राज्यों पर भारी, हो सकती है तेज बारिश, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, हिमाचल,केरल, उत्तराखंड में बारिश के कारण भारी तबाही हुई है, तो वहीं आज एक बार फिर से भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन घंटों के दौरान हिमाचल के सोलन, मंडी, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं एमपी के राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, दतिया, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, आगर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सागर और गुना में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग

मौसम विभाग

विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी भागों पर बना हुआ है, मॉनसून ट्रफ गंगा के मैदानी क्षेत्रों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जिसके कारण आज कानपुर, लखनऊ, झांसी, फतेहपुर, रायबरेली, मेरठ, रामपुर, अमेठी, मथुरा और अलीगढ़ तथा आसपास के शहरों में भी आज बारिश हो सकती है।

आज भारी बारिश की चेतावनी

आज भारी बारिश की चेतावनी

तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल समेत कई अन्य राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है, साथ ही बुधवार को पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की बात कही गई है, मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की शुरुआत से अब तक देशभर में 626 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 612 मिमी से करीब 2 फीसदी ज्यादा है।

 कन्नड़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

कन्नड़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

विभाग के अनुसार आज कोडागु, चिक्कमगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों को बारिश से राहत मिलने उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+