IMD Alert: दिल्ली में हुई बारिश लेकिन इन राज्यों में जारी हुआ रेड अलर्ट

नई दिल्ली। रविवार को देश की राजधानी में जमकर बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है और लोगों ने राहत की सांस ली है, दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश की वजह से जलजमाव हुआ है और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा है लेकिन फिर भी बारिश की बूंदों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, जबकि भारतीय मौसम विभाग ने कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

दिल्ली में हुई बारिश लेकिन कर्नाटक में अलर्ट जारी

विभाग का कहना है कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है और इसी वजह से उसने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, वैसे आपको बता दें कि इससे पहले विभाग ने हिमाचल के सोलन, मंडी, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई थी और एमपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, दतिया, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, आगर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सागर और गुना में भारी बारिश हो सकती है।

यहां भी हो सकती है भारी बारिश

विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के उत्तर पूर्वी भागों पर बना हुआ है, मॉनसून ट्रफ गंगा के मैदानी क्षेत्रों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जिसके कारण आज कानपुर, लखनऊ, झांसी, फतेहपुर, रायबरेली, मेरठ, रामपुर, अमेठी, मथुरा और अलीगढ़ तथा आसपास के शहरों में भी आज बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+