पूरे देश में मानसून एक्टिव ,यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, 4 दिनों का अलर्ट जारी
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है तो वहीं मायानगरी मुंबई में भी भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है, कल मुंबई में जमकर बारिश हुई है तो वहीं आज भी मुंबई, गोवा-कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों में भारी बारिश की आशंका
तो वहीं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों व आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटो में बारिश या गरज के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक आज और कल असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश की आशंका है तो वहीं सिक्किम, बिहार और आसपास के पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों में भारी बारिश की संभव है, विभाग ने लोगों को भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मध्यम से भारी बारिश होने के आसार
तो वहीं दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी मौसम पलटी मार सकता है और यहां भी बारिश हो सकती है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार है।
अलर्ट जारी
मालूम हो कि इससे पहले आईएमडी ने जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के शेष हिस्सों और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था।

स्काईमेट ने दी ये चेतावनी
जबकि मौसम का हाल बताने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार के तराई क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्त-पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, कोंकण गोवा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, उत्तरी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इन भागों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications