Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजोय का खतरा, अगले 24 घंटों में होगा तीव्र, अलर्ट जारी

Cyclone Biparjoy Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान बिपरजोय तेज होने वाला है और अगले दो दिनों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा

Cyclone Biparjoy IMD Update

Cyclone Biparjoy IMD Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय के अगले 24 घंटों में और तेज होने की उम्मीद है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा। चक्रवाती तूफान बिपरजोय का सबसे ज्यादा खतरा गुजरात में है।

आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, "चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर और तेज होगा। बिपरजोय वर्तमान में पोरबंदर से 930 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। जिसके बाद ये उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।''

चक्रवाती तूफान बिपरजोय की वजह से अरब सागर तट पर वलसाड में तिथल बीच पर ऊंची लहरें देखी गई हैं। इसी वजह से तिथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं इस इलाके में मछुआरों को न आने की सलाह दी गई है।

वलसाड की तहसीलदार टी. सी. पटेल ने कहा, हमने मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा था और वे सब वापस आ गए हैं। दरिया कांठां गांव में लोगों को जरूरत पड़ने पर स्थानांतरण किया जाएगा और उनके लिए शैल्टर बनाए गए हैं। हमने पर्यटकों के लिए तिथल बीच को 14 जून तक बंद किया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

इसके अलावा आईएमडी ने भी मछुआरों को अरब सागर में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में ना जाने की सलाह दी है। इस बीच गुजरात के तटीय जिले पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवात बिपरजोय के संभावित प्रभाव के लिए तैयारियां पूरी कर चुके हैं।

कच्छ, जामनगर, द्वारका और पोरबंदर सहित तटीय जिलों के कलेक्टरों ने बिपरजोय के प्रभाव की तैयारी के लिए संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा हमारी नजर महाराष्ट्र में भारतीय उपमहाद्वीप में बारिश लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति पर भी है, जो सामान्य आगमन की तारीख से सात दिन लेट केरल पहुंचा है।

कैसा रहेगा मौसम?

-आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

-मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में, मध्य और पूर्वोत्तर के कुछ और हिस्सों बढ़ेगा। वहीं इसका असर पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी दिख सकता है।

-आईएमडी ने कहा कि दक्षिण गुजरात क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों नवसारी, वलसाड और दमन, दादरा नगर हवेली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

-इसके अलावा, सौराष्ट्र-कच्छ और दीव के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+