अगले 24 घंटों में इन राज्यों में हो सकती है आफत की बारिश, MP-गुजरात में Red Alert
नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश ने मध्य प्रदेश और गुजरात का हाल-बेहाल कर दिया है, तो वहीं देश के दूसरे राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका है, भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी से अति भारी बारिश की आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में भी बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी
नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, राजगढ़, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं देवास, सीहोर, इंदौर, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, गुना, शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों तक बारिश से राहत की कोई संभावना नहीं है।

इन इलाकों में भी होगी भारी बारिश
वैसे आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमालय के आसपास के क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश की आशंका है।
बिजली गिरने की भी आशंका
बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई हैस ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कल कई इलाको में कल सुबह हल्की बारिश हुई, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications