IMD: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, Orange Alert जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है और राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके तहत सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

यही नहीं आज गढ़वाल मंडल के पौड़ी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार और कुमाऊं मंडल में आने वाले जिले बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधम सिंह नगर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मराठवाड़ा के हिस्सों में सक्रिय मॉनसून रहने की संभावना

मराठवाड़ा के हिस्सों में सक्रिय मॉनसून रहने की संभावना

तो वहीं स्काई मेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के दक्षिणी भागों और उससे सटे हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी तट में केरल तक, विदर्भ और उससे सटे मराठवाड़ा के हिस्सों में सक्रिय मॉनसून रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में भी जदमकर होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में भी जदमकर होगी बारिश

जबकि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, उत्तरी बिहार, उत्तर प्रदेश की तराई क्षेत्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों, जम्मू और कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों, राजस्थान के मध्य भागों, गुजरात और महाराष्ट्र के बाकी भागों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश तट और तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है।

एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना

एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां भी बरसेंगे बदरा

दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में एक-दो स्थानों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना व असम के कुछ हिस्सों, कोंकण व गोवा, तटीय कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+