Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना, Delhi-NCR में गर्मी से मिल सकती है राहत

Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

weather

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में आज यानि 24 मई और 25 मई को भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर मं आज बारिश
मौसम विभाग ने के अनुसार उत्तर भारत में गुरुवार को आंधी, बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। इसकी वजह है पश्चिमी विक्षोभ का करीब आना। मौसम विभाग की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि ओलावृष्टि, आंधी, बिजली के साथ दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी राज्यों का हाल
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राज्य असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नागालैंड और सिक्किम में भी शुक्रवार तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा बुधवार और गुरुवार को राजस्थान में भी आंधी और बारिश हो सकती है।

फसल को हो सकता है नुकसान
मौसम विभाग की ओर से जो चेतावनी जारी की गई है उसके बाद फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को देखने में दिक्कत हो सकती है। कच्चे घरों में रहने वाले, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

केरल में यलो अलर्ट
दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने केरल में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने इडुक्की और पथनमथिट्टा में 26 और 27 मई में येलो अलर्ट जारी किया है।

कर्नाटक में 52 की मौत
गौर करने वाली बात है कि मंगलवार को भारी बारिश के चलते कर्नाटक में अबतक 52 लोगों की जान चली गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि मानसून से पहले की बारिश में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल लोगों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जिम्मेदारी निभाने में चूक हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+