IMD Alert: देश की इन जगहों पर भारी बारिश की आशंका, गुजरात में दिख सकता है 'हिका' का प्रकोप

नई दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके ये जाते-जाते भी देश के कई राज्यों में तीव्र रूप से सक्रिय हो गया है इसी वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज , मुंबई, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं इसके साथ ही असम, मेघालय, महाराष्ट्र और गोवा के अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश देखने को मिल सकती है।

गुजरात में दिख सकता है 'हिका' का प्रकोप

गुजरात में दिख सकता है 'हिका' का प्रकोप

विभाग के मुताबिक गुजरात में ‘हिका' तूफान को लेकर चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान की वजह से गुजरात के तट पर प्रचंड हवा चलेगी. खराब मौसम के मद्देनजर मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि वैसे हिका के गुजरात की ओर आने की आशंका नहीं है, लेकिन इससे राज्य में तेज हवा चलेगी और बारिश होने का अनुमान है।

मंगलवार रात से कर्नाटक में भारी बारिश

मंगलवार रात से कर्नाटक में भारी बारिश

मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं कर्नाटक, यूपी, उत्तराखंड के कई इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार रात कर्नाटक में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है, जिसमें बेंगलुरु और मैसूर शामिल हैं, जहां पर भारी बारिश की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह है मौसम का हाल

यह है मौसम का हाल

  • 25 सितंबर : बंगाल में गंगा के मैदानी भाग, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, महाराष्ट्र
  • 26 सितंबर : ओडिशा, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाके, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, झारखंड, विदर्भ
  • 27 सितंबर : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+