IMD Alert: मानसून अभी लौटा नहीं, सितंबर में आसमान से आफत बन फिर बरसेगी बारिश, नोट कर लें हालिया अलर्ट
IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश की रफ्तार कम हुई है। लोगों को पिछले तीन दिनों से दोपहर के समय तीखी गर्मी भी महसूस होने लगी है। बारिश के थमने का असर उत्तराखंड, हिमाचल जैसे पर्वतीय प्रदेशों से लेकर पंजाब और हरियाणा में भी बाढ़ से राहत मिलने लगी है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह से नहीं लौटा है और उसकी वापसी होने वाली है। आईएमडी (IMD) का अनुमान है कि 16 से 19 सितंबर के बीच बरसात का दौर फिर से देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। एक बार फिर बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम फिर ठंडा हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की वापसी सामान्य से देरी से होगी। दिल्ली से इसकी विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने का अनुमान है।

IMD Alert: सितंबर में नहीं होगी मानसून की विदाई
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर और समूचे उत्तर भारत में पिछले 3 दिनों से बारिश रुकी हुई है। बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों में बरसात हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि एक बार फिर से कई जगह तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, पंजाब और हरियाणा समेत राजस्थान और मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में अगले सप्ताह भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून की विदाई होने लगेगी।
यह भी पढ़ें: Bihar Weather Alert: बिहार में 15 सितंबर तक भारी बारिश, IMD ने कई जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, जानिए हाल
हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिकों के हालिया अनुमान के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र भी विकसित होगा। इन दोनों प्रणालियों के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं भारी बारिश के तौर पर नजर आएगा। आईएमडी का अनुमान है कि 16-17 सितंबर को हिमालयी क्षेत्रों पर एक नया दबाव बनने की संभावना है।
समय से देरी से विदा होगा Monsoon
आईएमडी के मुताबिक, 17 से 19 सितंबर के बीच राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। सामान्य परिस्थितियों में मानसून की विदाई 17 सितंबर से राजस्थान से शुरू हो जाती है। अक्टूबर के पहले-दूसरे हफ्ते तक पूरे देश से समाप्त हो जाती है। इस बार मानसून की वापसी समय से देरी से शुरू होगी।
राजस्थान से मानसून की वापसी 22-23 सितंबर के आसपास होगी और दिल्ली से इसकी विदाई 1 या 2 अक्टूबर को संभावित है। दिल्ली में अब तक 963.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि पूरे साल का औसत 774.1 मिमी है। साल भर का कोटा पहले ही पूरा हो चुका है और आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: दिल्ली- मुंबई समेत कई राज्यों में वीकेंड पर बारिश, बदलने वाला है मौसम, IMD की बड़ी भविष्यवाणी












Click it and Unblock the Notifications