उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश का कहर, असम में बाढ़ का तांडव, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज और कल यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभव है, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, कोंकण गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों, अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की आशंका है।

Recommended Video

    Weather Alert: यमुना, गंगा का बढ़ा जलस्तर,यूपी के लोगों में डर, कई राज्यों में अलर्ट जारी | वनइंडिया
    मानसून की बारिश का कहर

    मानसून की बारिश का कहर

    आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, असम जहां बाढ़ से ग्रसित है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार को प्रयागराज में काफी बारिश हुई, कुछ लोगों के तो घरों में पानी घुस गया जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    असम में 4 दिनों के लिए अलर्ट

    असम में 4 दिनों के लिए अलर्ट

    तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज भी असम समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिन असम,मेघालय, सिक्किम और मिजोरम में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और यहां पर अलर्ट जारी है।

    अगले 24 घंटों में यहां होगी जबरदस्त बारिश

    अगले 24 घंटों में यहां होगी जबरदस्त बारिश

    विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में अलग-अलग स्थानों पर काफी बारिश हो सकती है, इस दौरान लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने को मना किया गया है।

    खतरे के निशान से ऊपर है ब्रह्मपुत्र नदी

    खतरे के निशान से ऊपर है ब्रह्मपुत्र नदी

    असम की स्थिति के कारण पड़ोसी राज्यों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मौत का आंकड़ा 70 पहुंच चुका है, असम राज्य आपदा प्रबंधन ने कहा है कि राज्य में 44 लोगों की बाढ़ में जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है।

    सहायक नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर

    धीमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदलगुरी, दरांग, बक्सा, नलबारी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, नौगांव, पश्चिमी कार्बी आंगलांग, गोलघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में 12.97 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं तो वहीं ब्रह्मपुत्र नदी अपनी सामान्य स्तर से कहीं ज्याद ऊपर बह रही है, इसकी सहायक नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर ही हैं, सड़क और अन्य निर्माण कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+