दिल्ली में बूंदाबूंदी के बाद अब फिर भीषण गर्मी, IMD ने कहा- तापमान 44°C तक पहुंचेगा, जानिए कहां होगी बारिश?

नई दिल्‍ली। गर्मी से तपा रहे मौसम ने आखिरकार करवट ले ली। देश के सबसे बड़े सूबे यूपी-राजस्थान के कई हिस्सों में कल शाम से देर रात तक धूल भरी आंधी चली। वहीं, राजधानी दिल्ली में बूंदाबूंदी हुई। अब मौसम व‍िभाग ने कहा है कि, बूंदाबूंदी से गर्मी कम नहीं होने वाली। और, आने वाले 2-3 दिनों में भी दिल्ली की स्थिति में कोई सुधार की उम्मीद नहीं है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी, तो कई राज्यों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी
    राजधानी दिल्ली में बूंदाबूंदी

    राजधानी दिल्ली में बूंदाबूंदी

    दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बीते रोज की शाम हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अब चेतावनी दी है कि 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल नहीं रहेंगे, जिससे तेज धूप निकलेगी। दिन में लू चले तो कोई ताज्‍जुब नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी मौसम गर्म रहेगा। व‍िभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि, दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, आईएमडी ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

    44°C तक पहुंच सकता है तापमान

    44°C तक पहुंच सकता है तापमान

    मौसम विभाग की ओर से बताय गया है कि, आगामी गुरुवार तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 28 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर का सबसे गर्म स्थान रहा।

    गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होगी?

    गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होगी?

    मौसम व‍िशेषज्ञों के मुताबिक, अब एक और पश्चिमी विक्षोभ के 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। यदि यह प्रभावी रहा तो गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने भी भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, केरल, दक्षिण तटीय कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी हिमालय पर अलग-अलग हिस्‍सों में भी हल्की बारिश संभव है। गुजरात, बिहार, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति पनपने के आसार हैं।

    4 तरह के रंग कोड इस्‍तेमाल करता है IMD

    4 तरह के रंग कोड इस्‍तेमाल करता है IMD

    बता दें कि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - हरा (स्थिति सामान्‍य रहेगी), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (अलर्ट हो जाएं)।

    अब मौसम व‍िभाग ने न तो दिल्‍ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, न ही रेड अलर्ट। हां, दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में इसके 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+