वीडियो में देखें गरबा को राक्षसों का त्योहार कहने वाले इमाम को कैसे पड़ा जोरदार तमाचा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हिंदुओं के पावन पर्व नवरात्रि में होने वाले गरबा समारोह को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले सूफी इमाम मेहंदी हसन की आज जब कोर्ट में पेशी हुई तो एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। एक तो थप्पड़ अचानक पड़ा था और उसके उपर इतना जोरदार था कि मेहंदी हसन जमीन पर गिर पड़े। इमाम मेहंदी के बारे में आपको बता दें कि ये साहब वही हैं जिन्होंने 2011 में नरेन्द्र मोदी को मुस्लिम टोपी पहनानी चाही थी लेकिन मोदी ने पहनने से साफ इंकार कर दिया था। उस वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

हसन ने कथित तौर पर कहा था कि नवरात्रों में आयोजित होने वाले गरबे पर राक्षसों का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा था कि गरबा धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि राक्षसों के मनोरंजन का साधन बन गया है। उन्होंने कहा था कि इस दौरान लोग भड़काऊ कपड़े पहनकर नाचते हैं। हसन के मुताबिक, संत गरबा में नजर नहीं आते हैं। मामले के तूल पकड़ने पर वह भूमिगत हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications