IMA पोंजी घोटाला: 26 जुलाई तक ईडी कस्टडी में रहेगा मंसूर खान

नई दिल्ली: आईएमए पोंजी घोटाले के आरोपी मंसूर खान की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत को 26 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट ने मंगलवार को मंसूर खान की हिरासत को 26 जुलाई तक बढ़ा दिया। पिछले शुक्रवार को मंसूर खान के दुबई से दिल्ली पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। मंसूर खान पर इस्लामिक बैंक के नाम पर हजारों लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है।

IMA Ponzi scam: Mansoor Khan Enforcement Directorate custody extended till 26th July

मंसूर खान को गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें तीन दिन के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालांकि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि मंसूर खान पूछताछ के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर जांच को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

गौरतलब है कि धोखाधड़ी के मामले की जांच के लिए जून में कर्नाटक सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। अब तक एसआईटी ने आईएमए के सात निदेशकों सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मंसूर खान 8 जून को देश छोड़कर भाग गया था। मंसूर खान पर आरोप है क इस्लामिक बैंक के नाम पर उसने करीब 30 हजार मुस्लिमों को चूना लगाया और करीब 1500 करोड़ की धोखाधड़ी कर दुबई भाग गया था। पुलिस ने जयनगर के कार्यालय और मंसूर खान के घर में छापेमारी की थी। यहां से करोड़ों रुपये की नगदी, ज्वेलरी और दस्तावेजों को जब्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+