मोदी पर बढ़ा आतंकी हमले का खतरा, मानव बम से उड़ाने की तैयारी

स्टुडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया यानी सिमी के गिरफ्तार दो कार्यकर्ताओं से मिली इस जानकारी के बाद सुरक्षाबलों की चिंताएं और बढ़ गई है। सिमी के गिरफ्तार दोनों कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान ये जानकारी दी कि आतंकवादी खासकर इंडियन मुजाहिद्दीन मोदी को मानव बम से उड़ाने की साजिश रच रहे है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार उमर सिदिक्की और अजहर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की पूछताछ में इस बार की जानकारी दी और खुलासा किया कि मोदी पर मानव बम से हमले का खतरा बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक मोदी पर हमले के लिए आत्मघाती हमलावरों को तैयार किया जा रहा है ताकी राजनैतिक रैलियों में मोदी को निशाना बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आतंकवादी की नजर मोदी की राजनीतिक रैलियों और बैठकों पर है। वो मोदी पर निगरानी रखे हुए है। गौरतलब है कि अक्टूबर में बिहार की राजधानी पटना में मोदी की हुंकार रैली में दौरान सिलसिलेवार धमाकों के बाद से उनकी सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications