यासीन भटकल को छुड़ाने के लिए किसी नेता को अगवा कर सकता है इंडियन मुजाहिद्दीन

Indian Mujahideen may kidnap a politician to secure Bhatkal's release: Report
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लोकसभा चुनाव आतंक के साए में है क्‍योंकि आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन चुनाव के दौरान एक बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में है। इंडियन मुजाहिदीन के निशाने पर कई बड़े नेता हैं और चुनाव के दौरान नेताओं को अगवा कर ये आतंकी संगठन अपने सह संस्थापक यासीन भटकल को छुड़ाने की कोशिश कर सकता है। इस बाबत खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने अपने सभी थानों को अलर्ट भेजकर चौकस रहने को कहा है।

खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि भटकल को छुड़ाने के लिए सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी चुनावों के दौरान नेताओं को अगवा कर बंधक बना सकते हैं। बताया गया है कि इंडियन मुजाहिद्दीन और सिमी के आतंकी मिलकर यह साजिश रच रहे हैं जिसमें चुनाव के दौरान आतंकी हमले की बात कही जा रही है जिसका मकसद भटकल को रिहा कराना हो सकता है। मालूम हो कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फरवरी 2013 में हुए दोहरे विस्फोट में दायर आरोपपत्र में इंडियन मुजाहिद्दीन के शीर्ष आतंकवादियों यासीन भटकल और असदुल्ला अख्तर के नाम शामिल किए हैं।

भटकल और अख्तर समेत इंडियन मुजाहिदीन के शीर्ष 12 सदस्यों को इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों मोहम्मद दानिश अंसारी, मोहम्मद आफताब आलम, इमरान खान, सैयद मकबूल और ओबैद-उर-रहमान के खिलाफ आईपीसी के तहत भारत के खिलाफ अपराध को अंजाम देने के लिए साजिश रचने और गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम के विभिन्न दंडात्मक प्रावधानों के तहत दायर 42 पन्नों के आरोप पत्र में भगोड़ा घोषित किया गया था।

भटकल को पिछले साल 28 अगस्त को भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया गया था। इस खूंखार आतंकी पर 2010 में पुणे के जर्मन बेकरी बमकांड में संलिप्त होने के साथ-साथ भारत में कई आतंकवादी हमलों में शामिल रहने का आरोप है। गौरतलब है कि 13 फरवरी 2010 को हुए जर्मन बेकरी ब्लास्ट में 17 लोगों की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+