कांग्रेस का PM मोदी पर घनिष्ठ मित्र वाला तंज, अमेरिका से निर्वासित भारतीयों को लेकर साधा निशाना
Illegal Indian Immigrants: रविवार (16 फरवरी) देर रात अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 112 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमेरिकी वायु सेना का विमान अमृतसर पहुंचा चुका है। ऐसे में अब तक तीन विमानों के जरिए 332 अवैध अप्रवासियों को भारत भेजा जा चुका है। इस बीच कांग्रेस ने भारतीय निर्वासितों को हथकड़ी लगाने पर मोदी सरकार को घेरा है।
कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि हाल ही में अमेरिका की यात्रा पर गए मोदी ने अपने 'घनिष्ठ मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका से निर्वासित भारतीयों को बेड़ियों में जकड़े जाने पर हो रहे आक्रोश के बारे में नहीं बताया।

इस महीने अब तक 3 अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर में उतर चुके हैं, जो अवैध प्रवास पर ट्रंप प्रशासन के वादे के तहत भारतीयों को वापस भेज रहे हैं। अमेरिका से एक और निर्वासन उड़ान रविवार रात को अमृतसर पहुंची है।
कांग्रेस का आरोप: भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार
कई निर्वासितों ने दावा किया है कि उड़ान के दौरान वे बेड़ियों में जकड़े हुए थे। कांग्रेस महासचिव संचार, जयराम रमेश ने अमेरिका से निर्वासित भारतीयों को बेड़ियों में जकड़े जाने की खबरों का हवाला देते हुए कहा, "यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने अपने अच्छे दोस्त को हमारे देश की नाराजगी से अवगत नहीं कराया कि जिस तरह से भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित किया जा रहा है।" उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "केवल कायर ही 56 इंच की छाती का दावा करते हैं।"
जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा-"यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने अपने घनिष्ठ मित्र को यह नहीं बताया कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को जिस तरह से निर्वासित किया जा रहा है, उस पर हमारे देश में गहरा आक्रोश है। केवल कायर ही 56 इंच की छाती का डींग हांकते हैं।"
ये भी पढ़ें: पंजाब में अवैध प्रवासियों को लेकर राजनीति तेज, CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर किया हमला
अमृतसर हवाई अड्डे पर उतर रही निर्वासन उड़ानें
रविवार रात 112 लोगों के आने से पहले शनिवार देर रात 116 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। निर्वासित लोगों में से कुछ ने दावा किया कि यात्रा के दौरान वे बेड़ियों में जकड़े हुए थे और कुछ सिख युवक कथित तौर पर बिना पगड़ी के थे।
इससे पहले 5 फरवरी को 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से थे, और 30 पंजाब से थे।
ये भी पढ़ें: अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों का तीसरा विमान पहुंचा अमृतसर, 112 अवैध प्रवासी भेजे गए वापस
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान निर्वासित लोगों को लेकर अमेरिकी विमानों के अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने को लेकर केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा था, "हमारे पवित्र शहर को निर्वासन केंद्र न बनाएं।"
It is abundantly clear that the PM did NOT convey to his good friend our country's outrage at the manner in which Indian citizens are being deported from the USA. Only cowards boast of 56-inch chestshttps://t.co/OkPTBWpNMx
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 16, 2025












Click it and Unblock the Notifications