अपनी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन को लेकर चलीं खबरों पर इलियाना ने तोड़ी चु्प्पी, कही ये बात
अपनी प्रेग्नेंसी और अबोर्शन को लेकर चलीं खबरों पर इलियाना ने तोड़ी चु्प्पी, कही ये बात
मुंबई, 2 मई: फिल्म अभिनेत्री ने इलियाना डीक्रूज ने कहा है कि उनके प्रेग्नेंट होने और अबॉर्शन कराने को लेकर जिस तरह की खबरें कुछ मीडिया हाउस और सोशल मीडिया में चलीं थीं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं थी। इन खबरों ने उनको काफी दुख पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कई बार आपको अपने ही में बारे में ऐसा कुछ सुनने को मिलता है, जिस पर आपको हंसी भी आती है और दुख भी होता है।

इस न्यूज पर पहले तो मैं हंसी थी
इलियाना ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें इलियाना से पूछा गया कि ऐसी कोई झूठी खबर आपने अपने बारे में सुनी जो बहुत अजीब हो। इस पर इलियाना ने कहा कि कुछ जगह ऐसी न्यूज चलाई गईं कि मैं प्रेग्नेंट हो गई थी और मैंने चुपचाप अपना अबॉर्शन कराया। ये भी कहा गया कि मैंने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस पर मैं खूब हंसी थी और ये सोचकर बुरा भी लगा कि लोग कैसे किसी के बारे में ऐसी बातें कर लेते हैं।

कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं
इलियाना ने कहा, कुछ लोगों का काम ही होता है अफवाहें उड़ाना। मुझे लेकर ना सिर्फ प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन से जुड़ी झूठी खबरें फैलाई गईं है बल्कि ये भी कहा कि मैंने सुसाइड की कोशिश की लेकिन मेरी मेड ने मुझे बचा लिया था। अब मैं क्या कहूं मेरे घर में तो कोई मेड ही नहीं है। लोग अपने मन से इस तरह की चीजें बना लेते हैं।

बॉडी शेमिंग पर भी की बात
इलियाना ने हाल ही में कहा था कि वो लगाता बॉडी शेमिंग की शिकार होती रही हैं। उन्होंने कहा कि 12 साल की उम्र से ही वह बॉडी शेमिंग की शिकार रही हैं। आज भी हर दिन कम से कम 10-12 लोग उनके मेसेज कर उनके शरीर को लेकर मजाक बनाते हैं। इलियाना का कहना है कि यह सब उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह है लेकिन आप दूसरों की सोच नहीं बदल सकते। लड़की होने के नाते आप खुद को जरूर समझा सकते हैं कि यह आपका शरीर है और आपको इससे प्यार करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications